नौतनवा: बचपन ए प्ले स्कूल तथा एबी इंटरनेशनल के बच्चों ने धूमधाम से मनाया शांति दिवस

नौतनवा: बचपन ए प्ले स्कूल तथा एबी इंटरनेशनल के बच्चों ने धूमधाम से मनाया शांति दिवस

नौतनवा: बचपन ए प्ले स्कूल तथा एबी इंटरनेशनल के बच्चों ने धूमधाम से मनाया शांति दिवसनौतनवा: बचपन ए प्ले स्कूल तथा एबी इंटरनेशनल के बच्चों ने धूमधाम से मनाया शांति दिवस
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा स्थित बचपन ए प्ले स्कूल ‘ व एबी इंटरनेशनल के बच्चों ने गणेश चतुर्थी व शांति दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया और नन्हे मुन्ने बच्चों ने बप्पा की पूजा की और उनका आशीष लिया।
इस अवसर पर बच्चों को बप्पा के कई नाम बताये गये तथा हर नाम के पीछे की कहानी विस्तार से सुनाई गयी। बच्चों ने बप्पा के जीवन से सीख ली कि हमे सदा अपने माता पिता का सम्मान करना चाहिए। आज शांति दिवस के अवसर पर बच्चों ने बप्पा से हर बच्चे के लिये शांति व शिक्षा की प्रार्थना की।
इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और कहा की हम सबको मिल कर सुख शांति से रहना चाहिए, आपस में क्रोध और द्वेष नहीं रखना चाहिए।
उन्होंने बप्पा से हर बच्चे के लिये शिक्षा व शांति की प्रार्थना की। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चे हर चीज से अवगत रहते है और सम्पूर्ण बनते है।
बच्चों में कृशा, हमज़ा, आदर्श, अयांश, राशि, तनमय, देव, रबनूर, मन्नत, रेयांश, अनन्या, प्रगति, शौर्य, अर्पित, शिवांग, आदि थे । अयन ने श्री गणेश बन सबको बप्पा के दर्शन दिये और सभी का मन मोह लिया।
महाराजगंज–उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे