बृजमनगज में कच्ची दारू के विरोध में महिलाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

बृजमनगज में कच्ची दारू के विरोध में महिलाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

बृजमनगज में कच्ची दारू के विरोध में महिलाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर किया प्रदर्शन —
सीओ फरेंदा और थानाअध्यक्ष मौके पर पहुंचे काफी मान-मनौव्वल के बाद जाम समाप्त——–
आई एन न्यूज धानी /महराजगज
बृजमनगज थानाक्षेत्र के कानापार मे बिक रहे कच्ची दारू के विरोध मे पीडित महिलाओ व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल सिंह के नेतृत्व मे फरेन्दा उसका राष्ट्रीय राजमार्ग किया घंटो जाम। क्षेत्राधिकारी फरेन्दा राजाराम यादव व थानाध्यक्ष बृजमनगज चन्द्रेश यादव के आश्वासन पर जाम हुआ समाप्त।
रविवार दिन के लगभग 10:30बजे ग्राम सभा कानापार के ध्रुपटोला के महिलाओ द्वारा फरेन्दा उसका राष्ट्रीय राज मार्ग को जाम कर दिया। उन महिलाओ का आरोप था कि ध्रुपटोला के 6 से सात घरो मे कच्ची दारू की भट्टीया स्थानीय पुलिस की सह पर चलता है। जिससे रात को हमारे परिवार के लोग पीकर हंगामा मचाते हुए मारते पीटते है। प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी कार्यवाही नही हुई थक हार कर हम महिलाओ द्वारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल सिंह के नेतृत्व मे राजमार्ग को जाम किया गया।
महिलाओं द्वारा जाम की सूचना पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी फरेन्दा राजाराम यादव व थानाध्यक्ष बृजमनगंज चन्द्रेश यादव महिलाओ की समस्या सुनने के बाद आश्वासन दिया कि दस दिन के अन्दर सारी भट्टीया बन्द होगी। जो लोग वेलनहवा के तरफ से पीकर आते है उनको चिन्हित कर कार्यवाही की जायेगी।
वही महिलाओ ने बताया कि उसी टोले के बगल मे सरकारी शराब की भठ्ठी चली गयी है। जहां से हम महिलाओ को रात मे शौच के लिए जाना रहता है। बगल मे ही महेश राम अशोक कुमार कन्या इ०टर कालेज भी है। इसलिए उसको वहां से हटाया जाय। इस पर क्षेत्राधिकारी फरेन्दा ने उपजिलाधिकारी फरेन्दा से बात कर आश्वासन दिया कि वहा से सरकारी दारू की भठ्ठी हटाया जाय।
चक्का जाम दौरान इन्द्रावती शाददा कुटिया सन्जू राजमती जानकी चन्द्रावती,बासमती,शान्ति,चन्द्रा,सुमित्रा,पूर्व जिला पचायत सदस्य सजय सहानी,पूर्व ग्राम प्रधान डा० कुवर पाल सिह,युवा समाज सेवी राहुल शर्मा,सन्तोष सिंह,विश्व विजय तिवारी,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे