प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण पर विधायक का बड़ा बयान, नौतनवा में क्या बदलने वाला है?

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण पर विधायक का बड़ा बयान, नौतनवा में क्या बदलने वाला है? यह भी जाने
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे में स्थित अंग्रेजों के जमाने के पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण की दिशा में अब रास्ता साफ हो गया है। अस्पताल भवन के जर्जर होने के कारण पिछले करीब 30 वर्षों से व्यापारी समाज, समाजसेवी और स्थानीय जागरूक नागरिक इसके नवनिर्माण की मांग करते आ रहे थे। इसको लेकर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के साथ बैठक कर अस्पताल के नवनिर्माण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि नौतनवा का यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफी पुराना है और वर्तमान समय में जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से इसके नवनिर्माण की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद भी यह मांग उनके सामने लगातार आती रही, जिसके बाद उन्होंने इस दिशा में गंभीरता से प्रयास शुरू किया।
विधायक ने बताया कि उन्होंने विधानसभा से लेकर मुख्यमंत्री स्तर तक नौतनवा के इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उनके प्रयासों का परिणाम रहा कि पहले अस्पताल की बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हुई और अब जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण के लिए भी धन स्वीकृत हो चुका है। उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी होने के बाद शीघ्र ही अस्पताल के नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
मुख्यमंत्री का जताया आभार
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने अस्पताल के नवनिर्माण की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि नया स्वास्थ्य केंद्र बनने से नौतनवा कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि “नौतनवा के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”
विकास कार्यों को बताया जनता के सामने
विधायक ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में कई ऐसे ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं, जिन्हें जनता भली-भांति जानती है।

महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।