भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को कतर में फांसी की सजा

भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को कतर में फांसी की सजा

भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को कतर में फांसी की सजा
आई एन न्यूज डेस्क:
आठ पूर्व भारतीय नौसेना के
अधिकारियों को कतर में फांसी की सजा सुनाई गई है। इन सभी पर जासूसी करने का आरोप है। कतर के गृह मंत्रालय ने 30 अगस्त 2022 को जासूसी का आरोप लगाते हुए पूछताछ के लिए इन्हें घरों से हिरासत में लिया गया था।
इसके बाद भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त इन अधिकारियों को जेल में डाला था। अब अचानक ही अब इन सभी अधिकरियों की सजा-ए-मौत का एलान कर दिया गया है।कतर ने 8 लोगों को फांसी की सजा सुनाई है, वो सभी भारतीय नौसेना में अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं।गिरफ्तार किए गए पूर्व अधिकारियों के नाम कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और नाविक रागेश हैं।सभी डहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज़ एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए काम कर रहे थे।ये एक प्राइवेट कंपनी है, जो कतरी सेना के जवानों को ट्रेनिंग और इससे जुड़ी मदद प्रदान करती है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 भारतीयों की बेल पीटिशन को कई बार डिसमिस्ड की गई है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे