नौतनवा: आग से प्रभावित कपड़ा व्यवसायी की दुकान पर पहुंचे विधायक

नौतनवा: आग से प्रभावित कपड़ा व्यवसायी की दुकान पर पहुंचे विधायक

नौतनवा: आग से प्रभावित कपड़ा व्यवसायी की दुकान पर पहुंचे विधायकनौतनवा: आग से प्रभावित कपड़ा व्यवसायी की दुकान पर पहुंचे विधायक
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी रुपेश अग्रवाल के नौतनवा स्थित दुकान में गत दोनों बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण कपड़े से भरी दो बड़ी दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
कपड़ा व्यवसायी रुपेश अग्रवाल की दुकान में आग लगने की घटना की सूचना पर आज विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी आग से प्रभावित दुकान पर पहुंचकर व्यापारी रुपेश अग्रवाल सहित उनके परिजनों से मिले और उनका कुशल क्षेम जाना और आग लगने के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दुकान में आग लगने पर दुख जताते हुए आग से प्रभावित व्यापारियों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया,व्यापारी रुपेश अग्रवाल, संतोष जायसवाल, सोनौली के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी, प्रदीप पांडे, अरविंद त्रिपाठी सहित नगर के तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे