भावुक माहौल में थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा को दी गयी विदाई
भावुक माहौल में थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा को दी विदाई
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क ।
विदाई की बेला अक्सर भावुक कर देने वाली होती है। सोनौली कस्बे के व्यापारी, समाजसेवी, पत्रकार, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित समारोह में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा को भावभीनी विदाई दी।
इस दौरान लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि अपने कार्यों और व्यवहार के कारण महेंद्र मिश्रा ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता के बीच भी भरोसा कायम किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और एक कुशल पुलिस अधिकारी के साथ-साथ उन्हें अच्छा इंसान बताया।
अपने प्रति लोगों का सम्मान और स्नेह देखकर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि सोनौली में मिले लोगों के प्यार और सम्मान को वह हमेशा याद रखेंगे। वह जहां भी रहेंगे, यहां के लोगों की याद उनके दिल में बनी रहेगी।
विदाई समारोह में मुख्य रूप से नौतनवा नगर के चेयरमैन प्रत्याशी बैजू यादव, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनौली के अध्यक्ष बबलू सिंह, श्रीनिवास जायसवाल, राजू पटवा, नीरज गुप्ता, राजकुमार नायक, सुभाष जायसवाल, मुकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी, पत्रकार और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा का स्थानांतरण श्यामदेउरवा थाना प्रभारी के पद पर हुआ है। उनके स्थानांतरण पर स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावुक विदाई दी।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।








































