सोनौली: बरगदही में एसएसबी सिखाएगी सिलाई का हुनर; अध्यक्ष बृजेश मणि ने बढ़ाया हौसला

सोनौली: बरगदही में एसएसबी सिखाएगी सिलाई का हुनर; अध्यक्ष बृजेश मणि ने बढ़ाया हौसला

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क। सीमावर्ती क्षेत्र में महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी, कैम्पियरगंज की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 21 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रेरणा फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।
बुधवार को सोनौली थाना क्षेत्र के बरगदही स्थित सी समवाय, हरदीडाली में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी रहे। प्रशिक्षण में स्थानीय महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों को सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एसएसबी अधिकारियों के अनुसार प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को सिलाई का हुनर उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। 21 दिनों के दौरान प्रतिभागियों को सिलाई से संबंधित विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत समय-समय पर कौशल विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने से स्थानीय लोगों में भी उत्साह है। आयोजकों ने इच्छुक लोगों से प्रशिक्षण में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *