नेपाल लुंबिनी प्रदेश के कृषि मंत्री से मिले सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव

नेपाल लुंबिनी प्रदेश के कृषि मंत्री से मिले सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव

नेपाल लुंबिनी प्रदेश के कृषि मंत्री से मिले सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल लुम्बनी प्रेदश के कृषि मंत्री भांडरी लाल यादव का भैरहवां कस्बे में स्वागत किया गया। इस क्रम मे समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव संजय कन्नौजिया ने भी सीमावर्ती क्षेत्र के किसानो की तरफ से उन्हे बुके भेंट कर एक शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान श्री कनौजिया ने सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों के विभिन्न समस्याओं पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। इसके साथ ही देश के राजनीतिक मुद्दे पर भी चर्चा की। इस दौरान नेपाल जनता समाजवादी पार्टी के कपिलवस्तु जिले के जिला उपध्यक्ष इरफान खान भी मौजूद रहे।
श्री कनौजिया ने नेपाल लुंबिनी प्रदेश के कृषि मंत्री से हुए सुखद मुलाकात के संबंध में बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों के विभिन्न तरह की समस्याओं को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। और कई मुद्दे पर उनका ध्यान भी आकृष्ट कराया गया है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे