योगी कैबिनेट बैठक में कर्जमाफी पर फैसला, किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ़ —
योगी कैबिनेट बैठक में कर्जमाफी पर फैसला, किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ़ ——
आई एन न्यूज लखनऊ टीम
योगी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक जारी है। इस बीच सूचना है कि यूपी सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया है। सूत्रों की मानें तो छत्तीस हज़ार करोड़ रुपये से कर्ज माफ किया जाएगा।
गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पहली ही बैठक में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था।
देखें कैबिनेट के अन्य फैसले————
कैबिनेट की बैठक में गाजीपुर में स्टेडियम की मंजूरी। इसके लिए छह करोड़ रुपये की स्वीकृति।
इन वादों के पूरे होने की आस
– कॉलेज में दाखिला लेने वाले युवाओं को मुफ्त लैपटॉप व हर महीने एक जीबी डाटा
– ग्रेड तीन व चार की सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करना
– पिछली सरकार की पक्षपात पूर्ण विवादित भर्तियों की जांच कराना
– गन्ना किसानों का फसल बेचने के 14 दिन में पूरा भुगतान का वादा
– सांप्रदायिक तनाव के कारण पलायन रोकने के लिए पुलिस में एक विशेष विभाग बनाने और हर जिले में एक डिप्टी कलेक्टर नियुक्त करने का वादा।
– भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए सीएम सचिवालय में विशेष हेल्पलाइन बनाना।
– हर उद्योग में 90 फीसदी नौकरियां प्रदेश के युवाओं के लिए आरक्षित किया जाना।
– हर जिले में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स गठित करना।
– सभी सरकारी कॉन्ट्रैक्ट में ई-टेंडरिंग व्यवस्था लागू करना।
– असंगठित श्रमिकों के लिए दीनदयाल सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत दो लाख तक सुरक्षा बीमा।
– बुंदेलखंड व पूर्वांचल विकास बोर्ड की स्थापना।
– भाजपा सरकार पिछली सरकार की कुछ योजनाओं केनाम बदलने का भी एलान कर सकती है।





