महाराजगंज के ठूठीबारी में बारातियों से भरी कार उफनती नाले में गिरी, तीन घायल

महाराजगंज के ठूठीबारी में बारातियों से भरी कार उफनती नाले में गिरी, तीन घायल

महाराजगंज के ठूठीबारी में बारातियों से भरी कार उफनती नाले में गिरी, तीन घायल
आई एन न्यूज ठूठीबारी डेस्क: ठूठीबारी क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी जब एक बारातियों से भरी कार उफनते नाले में गिर गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
घटना तब हुई जब बारातियों से भारी कार नाले को पार करने की कोशिश कर रही थी उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही वाहन के लाइट के चका चौध से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह नाले में जा गिरी। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के मौसम में ऐसे खतरनाक स्थानों पर सुरक्षा के उपाय किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को टाला जा सके।
प्रशासन ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे