नौतनवा: बिजली के पोल पर चढे लाइनमैन की तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत

नौतनवा: बिजली के पोल पर चढे लाइनमैन की तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत

नौतनवा: बिजली के पोल पर चढे लाइनमैन की तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड न० 8 में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बिजली का तार जोड़ते समय लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार की देपहर को उस समय हुई जब बिजली विभाग का लाइनमैन पोल पर चढ कर तार जोड़ रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विजली के पोल पर चढ़ कर लाइनमैन दिनेश मौर्या परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम मसरकी सिरसिया का निवासी है जो नौतनवा उपखंड के विद्युत विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्य कर रहा था। पोल पर चढ कर तारों की मरम्मत के दौरान अचानक जोरदार झटका लगा, जिससे वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विद्युत विभाग के लाइनमैन की मौत से नगर पालिका और स्थानीय जनता में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए उनके साथ नौतनवा के बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी पहुंचे हैं। अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और सुरक्षा उपायों की पुनरावलोकन की बात कही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।
बता दे कि मृतक एक अनुभवी लाइनमैन थे और पिछले कुछ वर्षों से इस काम में जुटे हुए थे। उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जो इस हादसे के बाद शोक में डूबे हुए हैं। इस घटना ने बिजली विभाग की सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे इस दिशा में कड़े कदम उठाएंगे?
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे