ऑटो में अजगर लटकने से मचा हड़कंप

ऑटो में अजगर लटकने से मचा हड़कंप

ऑटो में अजगर लटकने से मचा हड़कंप
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क: सोमवार को निचलौल कस्बे के कटरा चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऑटो की छत के पैनल से अजगर सांप लटकता दिखा। ऑटो में बैठे यात्रियों ने सिर के ऊपर लटकते सांप को देखा तो वे सहम उठे और चीखते-चिल्लाते हुए ऑटो से कूद गए।
मौके पर जमा भीड़ ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम ने तुरंत पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। ऑटो में चालक समेत कुल छह यात्री बैठे थे, जो झूलनीपुर से निचलौल आ रहे थे।
वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बरसात के मौसम में वाहन में बैठने से पहले जांच पड़ताल करने की हिदायत दी।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे