जायसवाल सभा अतिथि भवन में श्रावणी पूजन, नंदलाल जायसवाल ने दी शुभकामनाएं
जायसवाल सभा अतिथि भवन में श्रावणी पूजन, नंदलाल जायसवाल ने दी शुभकामनाएं
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में आज सोमवार को जायसवाल सभा अतिथि भवन नौतनवा में परंपरागत श्रावणी पूजन का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में संरक्षक अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, वर्तमान अध्यक्ष, और अन्य पदाधिकारी गणों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों में नित्यानंद गुप्ता, सुधाकर जायसवाल, उमा जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
पूजन कार्यक्रम के दौरान हवन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने आहुति दी और अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। नंदलाल जायसवाल ने अपने संबोधन में सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “मैं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु जीवन तथा निरोगी काया की कामना करता हूँ। यह पर्व हमारे सामाजिक और पारिवारिक संबंधों को और भी मजबूत बनाता है।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भी अपने विचार साझा किए और समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा मिलता है।
पूजन के बाद सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की बधाइयां दी और मिठाईयां बांटी। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
बता दे कि इस तरह के आयोजनों से न केवल परंपराओं का पालन होता है बल्कि समाज में एकजुटता भी बढ़ती है। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।








































