नौतनवा में महावीर हैंडलूम हाउस का उद्घाटन, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी हुए सम्मानित
नौतनवा में महावीर हैंडलूम हाउस का उद्घाटन, चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी हुए सम्मानित
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क
नौतनवा कस्बे के जायसवाल मोहल्ले में महावीर हैंडलूम हाउस, एक नवीनतम वस्त्र प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन किया गया। इस विशेष अवसर पर नौतनवा के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। समारोह में नौतनवा के पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी को भगवान श्रीगणेश का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस शुभ अवसर पर नगर के कई सम्मानित व्यापारी और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे, जिन्होंने महावीर हैंडलूम हाउस की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। प्रतिष्ठान के उद्घाटन पर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने प्रतिष्ठान के मालिक को बधाई देते हुए कहा कि यह नई शुरुआत क्षेत्र के व्यापार में एक महत्वपूर्ण योगदान देगी।
इस उद्घाटन समारोह ने स्थानीय व्यापारी समुदाय में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है और महावीर हैंडलूम हाउस के भविष्य में उन्नति की कामना की गई।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश








































