भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी बरामदगी: तस्करी का 860 किलो लहसुन व 9 साइकिलें बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी बरामदगी: तस्करी का 860 किलो लहसुन व 9 साइकिलें बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की बड़ी बरामदगी: तस्करी का 860 किलो लहसुन व 9 साइकिलें बरामद
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क;
भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करी रोकने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निचलौल पुलिस और सब के संयुक्त टीम ने ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने 43 बोरियों में भरा कुल 860 किलो लहसुन और 9साइकिलों को बरामद किया है। यह कार्रवाई अवैध पदार्थों की तस्करी को रोकने के उद्देश्य से की जा रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में बढ़ती तस्करी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाया जा रहा है। जांच के दौरान जब संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी इसी बीच भारी मात्रा में लहसुन पाया गया, जो नेपाल से अवैध रूप से भारत लाया जा रहा था। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई 9 साइकिलों को भी जब्त किया है।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद अब आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस की कड़ी चौकसी से तस्करी पर नकेल कसने की कोशिशें जारी हैं, जिससे सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे