नौतनवा विधायक ने खैराटी और हथियहवा में किया अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन,सड़क का लोकार्पण

नौतनवा विधायक ने खैराटी और हथियहवा में किया अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन,सड़क का लोकार्पण

नौतनवा विधायक ने खैराटी और हथियहवा में किया अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन,सड़क का लोकार्पणनौतनवा विधायक ने खैराटी और हथियहवा में किया अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन,सड़क का लोकार्पण
नौतनवा विधायक ने खैराटी और हथियहवा में किया अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन,सड़क का लोकार्पणआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड नौतनवा के खैराटी ग्राम सभा और हथियहवा में आज अन्नपूर्णा भवन का भव्य उद्घाटन हुआ। नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया, साथ ही हथियहवा से लोहसी तक सड़क का लोकार्पण भी किया। इस दौरान ग्रामवासियों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया और उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया।
नौतनवा विधायक ने खैराटी और हथियहवा में किया अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन,सड़क का लोकार्पणविधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहां कि योगी मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क राशन वितरण योजना का कार्य अब अन्नपूर्णा भवन से होगा, जिससे ग्रामीणों को अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर विधायक ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
नौतनवा विधायक ने खैराटी और हथियहवा में किया अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन,सड़क का लोकार्पणकार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री प्रदीप सिंह ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नवनीत त्रिपाठी ने विधायक को बुके भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नौतनवा नगर पालिका के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप पांडे, विकासखंड अधिकारी अमित मिश्रा को फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित खैराटी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र यादव, हथियहवां ग्राम सभा के प्रधान नवनीत त्रिपाठी, विनय मिश्रा प्रधान, राकेश चौधरी प्रधान, रघुवर यादव प्रधान, बैजनाथ यादव प्रधान,अनिल कुमार वर्मा प्रधान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया और विधायक का भव्य स्वागत किया।
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश:

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे