नवरात्रि के मद्देनजर नगर पंचायत के मठ-मंदिरों की साफ- सफाई अभियान तेज– शाहनवाज खान

नवरात्रि के मद्देनजर नगर पंचायत के मठ-मंदिरों की साफ- सफाई अभियान तेज-- शाहनवाज खान

नवरात्रि के मद्देनजर नगर पंचायत के मठ-मंदिरों की साफ- सफाई अभियान तेज-- शाहनवाज खाननवरात्रि के मद्देनजर नगर पंचायत के मठ-मंदिरों की साफ- सफाई अभियान तेज– शाहनवाज खान
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नगर के सभी मठ-मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई का अभियान तेज़ी से चल रहा है। नगर पंचायत के करीब दर्जन भर मठ-मंदिरों की सफाई का कार्य चेयरमैन प्रतिनिधि शाहनवाज खान की देखरेख में प्रारंभ हो चुका है।
मंगलवार को चेयरमैन प्रतिनिधि शाहनवाज खान ने माता चंचाई देवी मंदिर, माता कोटिया स्थान सहित अन्य मंदिर परिसरों में साफ-सफाई का निरीक्षण किया और स्वयं उपस्थित रहकर सफाई कार्य करवाया।
इस अवसर पर शाहनवाज खान ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान की तबीयत ठीक न होने के कारण उनके निर्देश पर वह स्वयं सभी मठ-मंदिरों में साफ-सफाई का कार्य सुनिश्चित करवा रहे हैं। उनका उद्देश्य यह है कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुचारू रूप से पूजा-अर्चना कर सकें।
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे