सोनौली: पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण, 6 आरोपी गिरफ्तार
सोनौली: पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण, 6 आरोपी गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
ग्राम शेष फरेंदा टोला करमहिया थाना सोनौली क्षेत्र में एक गंभीर पारिवारिक विवाद के चलते हत्या का मामला सामने आया है। जितेंद्र नामक व्यक्ति ने थाने पर आकर सूचना दी कि उसकी पत्नी जसमति की हत्या उसके चाचा के लड़के संदीप, उसकी पत्नी, साली, सास समेत कुल 6 लोगों ने मिलकर कर दी।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज आतिश कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जितेंद्र द्वारा दिए गए बयान के आधार पर सभी 6 आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया और उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि इस प्रकरण की सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जाए और उसी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से छानबीन जारी है ताकि इस पारिवारिक विवाद के कारणों का सही पता लगाया जा सके। पुलिस इस केस को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठा रही है ताकि जल्द ही न्याय की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





