विधायक ने जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

विधायक ने जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम सभा जमुहरा कला, ग्राम रामनगर और ग्राम धोतियहवा में जन चौपाल आयोजित कर सम्मानित नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

गाँव में विधायक के पहुँचने पर ग्रामीणों एवं समर्थक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और अपनी समस्याओं को रखा। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने जनता को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्मोक पर मुख्य रूप से भाजपा नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा, गुड्डू पांडे सहित दर्जनो समर्थक मौजूद रहे। महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।





