राज्य सरकार की उपलब्धियों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी तेज़, डीएम ने किया निरीक्षण

राज्य सरकार की उपलब्धियों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी तेज़, डीएम ने किया निरीक्षण

राज्य सरकार की उपलब्धियों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी तेज़, डीएम ने किया निरीक्षण
राज्य सरकार की उपलब्धियों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी तेज़, डीएम ने किया निरीक्षणआई एन न्यूज महराजगंज डेस्क : राज्य सरकार के 08 वर्ष और केंद्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इसे लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजकों को स्वच्छता, सुरक्षा तथा अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए सभी विभाग इसे सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें।
तीन दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, लाभार्थी संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकासपरक योजनाओं की जानकारी देने वाले सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों की कहानियाँ भी साझा की जाएंगी।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएँ समय से पूरी कर ली जाएँ। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम जनता को योजनाओं की संपूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।
बता दे कि यह कार्यक्रम जिले के विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे