विद्युत कर्मियों की संभावित हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन सतर्क,डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
विद्युत कर्मियों की संभावित हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन सतर्क,डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
आपूर्ति बाधित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- डीएम
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: 20 और 21 मई की मध्यरात्रि से संभावित विद्युत कर्मियों की हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट किया कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा को गंभीरता से लिया जाएगा और इसमें शामिल पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं ताकि आम जनता को बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने, कंट्रोल रूम की निगरानी बढ़ाने और फील्ड में सतत निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता को बिजली संबंधी कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक संसाधन और जनशक्ति को तैयार रखा जाए।
बता दे कि प्रशासन की इस सक्रियता से यह स्पष्ट है कि जिले में बिजली आपूर्ति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश





