सोनौली बार्डर से घुसपैठ करते एक विदेशी युवती समेत तीन गिरफ्तार—

सोनौली बार्डर से घुसपैठ करते एक विदेशी युवती समेत तीन गिरफ्तार---

सोनौली बार्डर से घुसपैठ करते एक विदेशी युवती समेत तीन गिरफ्तार—–
पकड़ी गयी युवती उज़्बेकिस्तान की निवासी है ।
सोनौली कार्यालय/ महाराजगंज
भारत नेपाल के सनौली बॉर्डर पगडंडी मार्ग के अवैध रूप से नेपाल में घुसपैठ करने का प्रयास करने वाली एक विदेशी युवती समेत तीन को एसएसवी ने दबोच कर सोनौली पुलिस को सौंप दिया है ।
सोमवार की दोपहर को एक इंडिका कार नंबर UP 56 एन में सवार होकर एक विदेशी युवती समेत 3 लोग बॉर्डर की तरफ जा रहे थे । गस्त पर निकले एसएसवी के जवानों ने संदेह के आधार पर उन्हें सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव के पास रोक कर जांच पड़ताल पूछताछ किया तो पता चला की कार में सवार युवती उज़्बेकिस्तान ताशकंद की रहने वाली है। उसके पास किसी तरह का वीजा है पासपोर्ट नही है। उसके साथ बैठा व्यक्ति सुशील कुमार चंडीगढ़ का रहने वाला है।
वह उसे चंडीगढ़ से लेकर नेपाल पहुंचाने जा रहा था। रास्ते में उसे गाड़ी का चालक मिल गया जो उसे अवैध रास्तों से घुसपैठ कराने के प्रयास में था। पकड़ी गई युवती का नाम दिलराबो उम्र 34 वर्ष निवासी उज़्बेकिस्तान बताया गया है । एसएसवी ने वाहन समेत तीनो को सुनौली पुलिस को सौंप दिया है ।
इस संबंध में सोनौली कोतवाली टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि विदेशी महिला समेत तीनों को धारा 14 -14 ग विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है ।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे