बकरीद पर कलामुद्दीन आज देंगे अपने सबसे प्रिय दो बकरों की कुर्बानी
बकरीद पर कलामुद्दीन आज देंगे अपने सबसे प्रिय दो बकरों की कुर्बानी
पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बनी दावत।
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह 7:00 बजे नमाज अदा करने के बाद कुर्बानियों का दौर शुरू हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 4 माधव रामनगर में एक खास माहौल देखने को मिला।
स्थानीय समाजसेवी कलामुद्दीन ने बताया कि उन्होंने काफी खोजबीन के बाद दो विशेष बकरे खरीदे थे, जिन्हें आज कुर्बानी के लिए तैयार किया गया है। इनमें से एक बकरा माधव रामनगर का सबसे खूबसूरत और सबसे बड़ा बकरा माना जा रहा है, जिसकी कुर्बानी को लेकर मोहल्ले में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कलामुद्दीन ने कहा कि यह दोनों बकरे उन्हें बहुत प्रिय हैं, लेकिन ईमान और परंपरा के मुताबिक आज उन्हें कुर्बान किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि कुर्बानी का गोश्त उनके मित्रों, शुभचिंतकों और जरूरतमंदों के घरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा आज उन्होंने एक विशाल दावत का भी आयोजन किया है, जिसमें मोहल्ले के अधिकांश लोगों को आमंत्रित किया गया है।
इस दावत की तैयारी और चर्चा पूरे मोहल्ले में हो रही है। स्थानीय लोग कलामुद्दीन की इस पहल को भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक मान रहे हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





