अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सोनौली में समाजवादियों ने मनाया उत्सव

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सोनौली में समाजवादियों ने मनाया उत्सव

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सोनौली में समाजवादियों ने मनाया उत्सवअखिलेश यादव के जन्मदिन पर सोनौली में समाजवादियों ने मनाया उत्सव, केक काटकर दी शुभकामनाएं
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को सोनौली कस्बे में बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सोनौली से पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी बैजू यादव के आवास पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केक काटा और अखिलेश यादव के चित्र को केक खिलाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
समाजवादी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर हर्ष व्यक्त किया और अखिलेश यादव की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान समाजवादियों ने उनके नेतृत्व में प्रदेश में फिर से समाजवादी सरकार बनने की उम्मीद जताई।
इस मौके पर मुख्य रूप से बुद्धू निषाद, गंगा प्रजापति, डॉ. दिलीप, उस्मानगनी, प्यारे लाल, दिनेश यादव, राहुल मद्धेशिया, भोला यादव, सुदामा, जुगेश, देवेंद्र, बिपिन गौतम सहित तमाम कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी सोनौली के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी बैजू यादव सहित मौजूद कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की नीतियों और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे गरीबों, किसानों, नौजवानों और समाज के हर वर्ग के लिए हमेशा संघर्षरत रहते हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे