नौतनवा: शव को पीएम के लिए भेजने में पुलिस करनी पड़ी मशक्कत

नौतनवा: शव को पीएम के लिए भेजने में पुलिस करनी पड़ी मशक्कत

करंट उतरने से भैंस चरा रहे किसान की मौत, शव को पीएम के लिए भेजने में पुलिस करनी पड़ी मशक्कत
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क । नौतनवा नगर के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी एक किसान की मंगलवार की शाम करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह भैंस चराने के दौरान उस्मान नगर वार्ड में एक हैंडपंप से पानी पीने के लिए गया था। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे, जिसके बाद नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी को स्वयं थाने पहुंचकर समझाना पड़ा। काफी प्रयासों के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। और शव को देर रात पीएम के लिए भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंबेडकर नगर वार्ड निवासी अशोक यादव मंगलवार की शाम अपनी भैंस चराने के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7 बजे उस्मान नगर वार्ड के एक खेत के पास स्थित गड्ढे में कुछ बच्चों ने उनका शव पड़ा देखा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
घटनास्थल के पास एक निर्माणाधीन मकान के पास से मृतक का गमछा, छाता और छड़ी बरामद हुए। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि अशोक यादव भैंस चराने के दौरान पानी पीने के लिए पास के हैंडपंप पर गए होंगे और वहीं करंट की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि उस हैंडपंप में पहले से करंट उतरने की शिकायतें मिल रही थीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मृतक अशोक यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक के पुत्र की ओर से दी गई लिखित सूचना के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, घटना के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। स्थिति बिगड़ती देख पहले स्थानीय स्तर पर समझाने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी स्वयं थाने पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने परिजनों को शांत कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए राजी किया। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे