सोनौली में दो युवक अवैध रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार
सोनौली में दो युवक अवैध रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क : सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ रील बनाकर उसे वायरल करने वालों के विरुद्ध पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इस कड़ी में थाना सोनौली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को दो युवकों को अवैध रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया गया।
चौकी प्रभारी सोनौली बृजभान यादव, उप निरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह और कांस्टेबल विशाल सिंह की टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर ग्राम जारा पोखरा के पास से करीब 05:35 बजे दो अभियुक्तों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल इस्लाम, निवासी वार्ड नं. 1, अम्बेडकर नगर, थाना सोनौली, उम्र लगभग 22 वर्ष तथा सुदीप साहनी पुत्र हरिश्चन्द्र साहनी, निवासी सेमरहना, थाना बरगदवा, उम्र करीब 18 वर्ष के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 0.22 बोर की एक अवैध रिवॉल्वर बरामद हुई।
पूछताछ में पता चला कि ये अभियुक्त सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील बनाकर वायरल करते थे। बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में मुकदमा संख्या 66/2025 अंतर्गत धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय, महराजगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





