श्यामदेउरवां पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दो घंटे में किया गिरफ्तार
श्यामदेउरवां पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दो घंटे में किया गिरफ्तार
आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क;
जनपद महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अत्यंत संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर गई थी, तभी गांव का ही एक युवक विरप्पन उर्फ राज पुत्र रामसजन (उम्र लगभग 22 वर्ष), निवासी ग्राम कतरारी, थाना श्यामदेउरवां ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस अमानवीय कृत्य की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने तत्क्षण श्यामदेउरवां थाने में लिखित तहरीर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विरुद्ध मुकदमा संख्या 184/2025, धारा 65(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत किया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के दिशा-निर्देश पर श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें उपनिरीक्षक शम्भूनाथ सिंह, हेड कांस्टेबल रवि प्रताप सिंह एवं कांस्टेबल मनीष सिंह शामिल रहे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए सक्रिय सर्च अभियान चलाया और मात्र दो घंटे में आरोपी को ग्राम कतरारी स्थित वन पौधशाला के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी विरप्पन उर्फ राज पुत्र रामसजन के खिलाफ थाना श्यामदेउरवां, जनपद महराजगंज में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। श्यामदेउरवां पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





