नौतनवा तहसील: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, डीएम और एसपी ने सुनीं समस्याएं

नौतनवा तहसील: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, डीएम और एसपी ने सुनीं समस्याएं

नौतनवा तहसील: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, डीएम और एसपी ने सुनीं समस्याएं
नौतनवा तहसील: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़े फरियादी, डीएम और एसपी ने सुनीं समस्याएंआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क;
शनिवार को नौतनवा तहसील परिसर में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम महाराजगंज संतोष शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने जनसामान्य की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और उन्होंने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
इस मौके पर जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जन समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का निराकरण विभागीय स्तर पर गंभीरता और संवेदनशीलता से करें। शिकायतकर्ता की बातों को ध्यानपूर्वक सुनें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
डीएम ने जानकारी दी कि तहसील नौतनवा में आयोजित इस समाधान दिवस में कुल 175 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से कुछ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि राजस्व और भूमि से जुड़े मामलों की जांच मौके पर जाकर की जाए, जिसमें शिकायतकर्ता अथवा मौके पर उपस्थित व्यक्तियों के हस्ताक्षर और फोटोग्राफ्स अनिवार्य रूप से लिए जाएं।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसपी सोमेंद्र मीना ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और पुलिस से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़ी शिकायतों को संवेदनशीलता और तत्परता से निस्तारित किया जाए।
इस अवसर पर एसडीएम नौतनवा, तहसीलदार नौतनवा, नायब तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी नौतनवा, सभी थानाध्यक्ष, लेखपालगण तथा जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस की जानकारी मिलते ही सुबह से ही फरियादियों की भीड़ तहसील परिसर में उमड़ पड़ी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे