राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी नौतनवा में भव्य फ्रेशर पार्टी, प्रबंधक ने दी छात्रों को शुभकामनाएं

राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी नौतनवा में भव्य फ्रेशर पार्टी, प्रबंधक ने दी छात्रों को शुभकामनाएं

राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी नौतनवा में भव्य फ्रेशर पार्टी, प्रबंधक ने दी छात्रों को शुभकामनाएं
राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी नौतनवा में भव्य फ्रेशर पार्टी, प्रबंधक ने दी छात्रों को शुभकामनाएं राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी नौतनवा में भव्य फ्रेशर पार्टी, प्रबंधक ने दी छात्रों को शुभकामनाएंआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नौतनवा में बी.फार्मा और डी.फार्मा के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए एक भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रांगण में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण और जीवंत बना दिया।
फ्रेशर पार्टी का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशी छात्रों का कॉलेज परिवार में हार्दिक स्वागत करना था, साथ ही उनके आत्मविश्वास को प्रोत्साहित कर उनमें सामूहिकता और नेतृत्व की भावना विकसित करना भी रहा। छात्रों ने नृत्य, गायन, भाषण, म्यूजिकल एक्ट और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर छात्रों के समग्र विकास हेतु ‘लाइफ-स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम’, कौशल विकास कार्यशालाएँ और प्रेरणादायक व्याख्यान सत्र भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक श्री अजीत मणि त्रिपाठी रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “कॉलेज का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व, संवाद क्षमता और जीवन कौशल जैसे गुणों को विकसित करना भी है।”
कार्यक्रम में अनंत मणि त्रिपाठी, संजय पांडे, निदेशक डॉ शोभाराम साहू, छाया साहू, हरेंद्र प्रसाद, शनि श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, संजीव यादव, शादिका सिंह, निशा गुप्ता, आरजू खान एवं आकांक्षा चौरसिया सहित समस्त विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। फ्रेशर पार्टी के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। सम्मानित प्रतिभागियों में शामिल रहे:मिस्टर फेयरवेल (4th ईयर): शिखर मिश्रा,मिस फेयरवेल (4th ईयर): अर्शिया सिद्दीकी,मिस्टर फ्रेशर (डी.फार्मा द्वितीय वर्ष): अभय सिंह नायक,मिस फ्रेशर (डी.फार्मा द्वितीय वर्ष): नरगिस खातून,मिस्टर फ्रेशर (बी.फार्मा प्रथम वर्ष): महेश गुप्ता,मिस फ्रेशर (बी.फार्मा प्रथम वर्ष): आराध्या पाठक,मिस्टर इवनिंग: राहुल कुमार,मिस इवनिंग: इरम जलाल खान (बी.फार्मा 4th ईयर)

कार्यक्रम की सफलता में छात्रों की संयोजन और संचालन में सक्रिय भूमिका रही, जिसकी सराहना की गई। यह फ्रेशर पार्टी न केवल एक स्वागत समारोह रही, बल्कि छात्रों के लिए सीखने, नेतृत्व कौशल विकसित करने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का सुनहरा अवसर भी सिद्ध हुई। इस आयोजन ने समस्त कॉलेज परिसर में उत्साह, उमंग और नई ऊर्जा का संचार किया।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे