स्वर्ण आभूषण की दुकान में चोरी के 30 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, व्यापारियों ने की कड़ी निंदा

स्वर्ण आभूषण की दुकान में चोरी के 30 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, व्यापारियों ने की कड़ी निंदा

स्वर्ण आभूषण की दुकान में चोरी के 30 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा, व्यापारियों ने की कड़ी निंदा

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खनुवा बाजार में विगत रात चोरों ने एक स्वर्ण आभूषण की दुकान को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चुरा लिए। इस घटना से पूरे क्षेत्र के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि घटना के 30 घंटे बीत जाने के बाद भी सोनौली पुलिस द्वारा अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, जिससे व्यापारियों में खासा रोष है।
घटना की जानकारी के अनुसार, खनुवा बाजार निवासी व्यवसायी निखिल कुमार वर्मा, पुत्र प्रभुनाथ वर्मा, शनिवार की शाम अपनी स्वर्ण आभूषण की दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टेढ़ा दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही निखिल वर्मा मौके पर पहुंचे और देखा कि दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसा गया है। दुकान की अलमारी भी क्षतिग्रस्त पाई गई और उसमें रखा लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सोने का आभूषण गायब था।
व्यवसायी ने तुरंत ही सोनौली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी एकत्र की। व्यवसायी द्वारा लिखित शिकायत दिए जाने के बावजूद, पुलिस द्वारा अब तक चोरी की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
इस पुलिसिया निष्क्रियता को लेकर आज सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र के व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधांशु वर्मा के नेतृत्व में आज हरदी डाली बाजार में बैठक कर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने कहा कि यदि शीघ्र ही मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही से अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और व्यापारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि “घटना की जांच की जा रही है। जैसे ही जांच पूरी होगी, मुकदमा दर्ज किया जाएगा।”
हालांकि व्यापारियों का कहना है कि घटना स्पष्ट है और सीधी चोरी की है, फिर भी मुकदमा दर्ज न किया जाना प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाता है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे