नौतनवां: लाखों रुपये मूल्य की नशीली दवाओं की खेप के साथ निचलौल का युवक गिरफ्तार

नौतनवां: लाखों रुपये मूल्य की नशीली दवाओं की खेप के साथ निचलौल का युवक गिरफ्तार

नौतनवां: लाखों रुपये मूल्य की नशीली दवाओं की खेप के साथ निचलौल का युवक गिरफ्तार
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
एसएसबी और नौतनवा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित डांडा नदी पुल के पास लाखों रुपये मूल्य की नशीली दवाओं की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक नेपाल की ओर नशीली दवाओं की तस्करी करने की फिराक में था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौतनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीमावर्ती गांव स्थित एसएसबी रोड डांडा नदी के पुल पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम नेपाल से आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दोपहर के समय जवानों ने एक संदिग्ध युवक को भारत की ओर से नेपाल की ओर जाते हुए देखा। उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। सतर्कता दिखाते हुए जवानों ने पीछा कर उसे डांडा पुल के पास पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान श्याम देव (उम्र 30 वर्ष), पुत्र – विधा गुप्ता, निवासी – सिरौली थाना निचलौल, जनपद – महाराजगंज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान युवक के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं, जिनमे
BUPRENORPHINE INJECTION (ब्रूफेन) – 245 एम्पुल, DIAZEPAM INJECTION (डायजेपाम) – 245 एम्पुल,PROMETHAZINE HYDROCHLORIDE INJECTION – 245 एम्पुल, स्पास्मो कैप्सूल – 5 अदद
इन सभी नशीली दवाओं की बाजार में अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप नेपाल में नशीली दवाओं के अवैध बाजार में खपाने की योजना थी।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय महराजगंज भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे