नौतनवा के बचपन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु वंदन का पर्व

नौतनवा के बचपन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु वंदन का पर्व

नौतनवा के बचपन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु वंदन का पर्व
नौतनवा के बचपन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु वंदन का पर्व आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा स्थित बचपन स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व आज बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूल के नन्हें बच्चों ने अपने शिक्षकों को श्रद्धा स्वरूप आभार प्रकट किया और “हैप्पी गुरु पूर्णिमा” कहकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नौतनवा के बचपन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु वंदन का पर्वकार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद बच्चों को गुरु के महत्व पर एक प्रेरणादायक कहानी सुनाई गई, जिसमें बताया गया कि गुरु किस तरह हमारे जीवन को दिशा प्रदान करते हैं। स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी इस मौके पर बच्चों के साथ अपने स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं, जिससे माहौल भावुक और प्रेरणादायक बन गया।
नौतनवा के बचपन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु वंदन का पर्वस्कूल की डायरेक्टर अंजली ने सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और अपने संदेश में कहा, “गुरु का स्थान हमारे जीवन में सर्वोपरि होता है। वे न केवल ज्ञान के दाता होते हैं, बल्कि हमारे सच्चे मार्गदर्शक भी होते हैं। गुरु के बिना जीवन अधूरा और दिशाहीन है।”
नौतनवा के बचपन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु वंदन का पर्वकार्यक्रम में विशेष रूप से स्कूल की शिक्षिकाएं — मोनिका, रिंकल, श्रद्धा, प्रीती, कृतिका, वैष्णवी, साक्षी, ईशा, मनिता और हर्षिता — ने बच्चों को स्नेह और मार्गदर्शन से भरपूर आशीर्वाद दिया।
बच्चों में मरियम, अबुबकार, योगिता, हर्ष, रियान, अन्द्रिका, अनाया, मृदुल, रवनीत, सख्शिस्म, मिवांश, हमज़ा, आरुहि, आदृका, अफीफा, अयांश, अर्पित, तेजस्विनी, श्रुति आदि ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक पर्व को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया और सामूहिक फोटो सेशन भी किया गया। गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन बच्चों के मन में अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार की भावना को और अधिक गहरा कर गया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे