गुरु पूर्णिमा पर बेलवा घाट परिसर में हुई 144वीं नारायणी गंडकी महाआरती

गुरु पूर्णिमा पर बेलवा घाट परिसर में हुई 144वीं नारायणी गंडकी महाआरती

गुरु पूर्णिमा पर बेलवा घाट परिसर में हुई 144वीं नारायणी गंडकी महाआरती
आई एन न्यूज बाल्मीकि नगर, डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बाल्मीकि नगर, बेलवा घाट परिसर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा 144वीं नारायणी गंडकी महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्माता एचेल थारू, सत्येंद्र सिंह, सुमन देवी, समाजसेवी संगीत आनंद, राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, अभिनेता सोनू चौधरी, गायक नंद महतो व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया।
मुख्य अतिथि एचेल थारू ने गुरु पूजन व अन्नदान के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं संगीत आनंद ने इसे आत्मिक शुद्धि का पर्व बताया। इस दौरान नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान किया गया और खीर महाप्रसाद की व्यवस्था पवन भट्टराई द्वारा की गई।
धार्मिक गुरुजनों व विशिष्ट अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। कथा, पूजा व हवन के माध्यम से विश्व शांति की कामना की गई। संचालन संगीत आनंद और सोनू चौधरी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन एचेल थारू ने दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों व सहयोगियों की भी सराहनीय भूमिका रही। बाल्मीकि नगर उ०प्र०

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे