समाजसेवी सुधाकर जायसवाल ने “सरस्वती संस्कार केंद्र” का किया शुभारंभ
ग्राम सभा गनवरिया में समाजसेवी सुधाकर जायसवाल ने “सरस्वती संस्कार केंद्र” का किया शुभारंभ
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: सरस्वती शिशु मंदिर, नौतनवा द्वारा संचालित “सरस्वती संस्कार केंद्र” का आज ग्राम सभा गनवरिया में शुभारंभ हुआ। यह केंद्र बच्चों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है।
इस शुभ अवसर पर समाजसेवी सुधाकर जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सतीश जायसवाल एवं जिला पंचायत सदस्य बाबूराम यादव भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आरती पासवान द्वारा किया गया, जबकि सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अजय सिंह इस संस्कार केंद्र की देखरेख एवं मार्गदर्शन का उत्तरदायित्व निभाएंगे।
मुख्य अतिथि सुधाकर जायसवाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा, “स्वच्छ वातावरण और उत्तम शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी हैं। बच्चों को प्रारंभ से ही अच्छे संस्कार एवं शिक्षा मिले, तो वे समाज और राष्ट्र का गौरव बन सकते हैं।”
बच्चों ने पूरे मनोयोग से उनके विचारों को सुना और अपनी उत्सुकता एवं सहमति व्यक्त की। कार्यक्रम में गांव के कई गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षा प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।








































