नौतनवां नगर के जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता– बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष
नौतनवां नगर के जनता की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता– बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष
वार्ड नं.8 मधुबन नगर में पालिका अध्यक्ष ने सुनी जनता की समस्याएं, जल्द सड़क निर्माण का दिया आश्वासन।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नगर भ्रमण के दौरान आज नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी वार्ड नं.8 मधुबन नगर पहुँचे। वहाँ उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
वार्डवासियों ने इस अवसर पर प्रमुख रूप से सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर चिंता जताई और नए सड़क निर्माण की मांग की। लोगों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और आमजन को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मधुबन नगर की यह सड़क बहुत जल्द बनवाई जाएगी और इसके लिए जरूरी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है।
पालिका अध्यक्ष के इस आश्वासन से स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मौके पर अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





