नौतनवा विधानसभा क्षेत्र का हर नागरिक खुद को विधायक समझे– ऋषि त्रिपाठी विधायक

नौतनवा विधानसभा क्षेत्र का हर नागरिक खुद को विधायक समझे-- ऋषि त्रिपाठी विधायक

नौतनवा विधानसभा क्षेत्र का हर नागरिक खुद को विधायक समझे– ऋषि त्रिपाठी विधायक
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र का हर नागरिक खुद को विधायक समझे-- ऋषि त्रिपाठी विधायकनौतनवा विधानसभा क्षेत्र का हर नागरिक खुद को विधायक समझे-- ऋषि त्रिपाठी विधायकनौतनवा विकासखंड के रतनपुर टोला परसाजोतिया में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने हाई मास्क लाइट का किया लोकार्पण
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा ब्लॉक के ग्राम रतनपुर टोला परसाजोतिया में रविवार को तीसरे पहर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने अपनी विधायक निधि से स्थापित हाई मास्क लाइट का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज का युवा हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। माफियाओं के राज का अंत हो चुका है, और अब विकास की राजनीति को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि “अब नौतनवा का हर नागरिक खुद को विधायक समझे। जो भी समस्याएं हैं, उन्हें आप चौपाल या अन्य माध्यमों से हम तक पहुंचाएं, हम तत्परता से उसका समाधान करेंगे।”
विधायक ने जनता को सचेत करते हुए कहा कि कुछ लोग झूठे वादे और झूठी बातों के साथ आपके बीच आएंगे, लेकिन आप सच और विकास को पहचानें। उन्होंने ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि यही जागरूकता क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
अपने संबोधन के उपरांत विधायक श्री त्रिपाठी ने ग्रामीणों एवं उपस्थित सम्मानित नागरिकों से व्यक्तिगत मुलाक़ात की और उनकी कुशल क्षेम पूछी। साथ ही, लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके तत्काल समाधान हेतु निर्देशित किया।
कार्यक्रम के दौरान गांव में विकास को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप पांडे, प्रशांत मणि त्रिपाठी, सूर्यकांत मणि त्रिपाठी, संजय यादव, ग्राम प्रधान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे