नौतनवा में अमर शहीद पूरन बहादुर थापा को श्रद्धांजलि, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया माल्यार्पण

नौतनवा में अमर शहीद पूरन बहादुर थापा को श्रद्धांजलि, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया माल्यार्पण
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को नौतनवा कस्बे के छपवा तिराहे पर स्थित अमर शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पुष्प अर्पित करते हुए माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्षेत्र के वीर सपूत पूरन बहादुर थापा सहित सभी अमर शहीदों को हम शत-शत नमन करते हैं। उनका बलिदान देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।
विधायक ऋषि त्रिपाठी के साथ नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख नौतनवां राकेश मद्धेशिया, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और “अमर शहीद पूरन बहादुर थापा अमर रहें” के नारों के साथ कार्यक्रम स्थल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील श्रीवास्तव, रोहित वर्मा, चंदन चौधरी, छोटू पाठक, विजय उपाध्याय, राहुल दुबे, आनंद मिश्रा, राकेश जायसवाल, संतोष पांडे, मुन्नू पांडे, लल्लू जायसवाल, समर अग्रहरि और सुग्रीव गौतम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर जवानों को नमन किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





