नौतनवा ब्लॉक के गजरहा चौराहे पर विधायक ने जनसंवाद कर सुनीं समस्याएं
नौतनवा ब्लॉक के गजरहा चौराहे पर विधायक ने जनसंवाद कर सुनीं समस्याएं
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा ब्लॉक के ग्राम गजरहा चौराहे पर आज फैमिली हेल्थ केयर सेंटर का विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने विधिवत शुभारंभ किया। फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन करने के उपरांत कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने इस केंद्र को क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों से श्री त्रिपाठी ने सीधा संवाद स्थापित किया । जनसंवाद के दौरान लोगों ने अपनी कई स्थानीय समस्याएं जैसे सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों को खुलकर सामने रखा।
जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मुख्य अतिथि ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, चंद्र प्रकाश मिश्रा, प्रदीप पांडे सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, चिकित्सा कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





