वामन द्वादशी पर श्रीराम जानकी मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन,चेयरमैन ने दर्शन कर की पूजा-अर्चना

वामन द्वादशी पर श्रीराम जानकी मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन,चेयरमैन ने दर्शन कर की पूजा-अर्चना

वामन द्वादशी पर श्रीराम जानकी मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन,चेयरमैन ने दर्शन कर की पूजा-अर्चना

वामन द्वादशी पर श्रीराम जानकी मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन,चेयरमैन ने दर्शन कर की पूजा-अर्चना
अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के साथ नगर के गणमान्य व्यक्ति

वामन द्वादशी पर श्रीराम जानकी मंदिर में हुआ भव्य धार्मिक आयोजन, चेयरमैन ने दर्शन कर की पूजा-अर्चना
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन जी की जयंती (वामन द्वादशी) के पावन अवसर पर आज नगर में स्थित अति प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने पहुँचकर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की और भगवान वामन के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी भी अपने सभासदों व सहयोगियों के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान वामन जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी नगरवासियों को वामन द्वादशी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान वामन का अवतार हमें धर्म और विनम्रता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान नगर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्तों ने भगवान वामन के जयकारे लगाए।
इस पावन अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश गुप्ता, सभासद अनिल जायसवाल, संजय पाठक, राकेश जायसवाल, प्रमोद गौतम, दुर्गेश कुमार, राहुल दूबे, संजय मौर्या, सुग्रीम एवं ज्वाला शुक्ला, विजय उपाध्याय, निखिल गोयल, राजकुमार गौंड़, प्रमोद पाठक, सूरज दीक्षित सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंदिर समिति की ओर से सभी आगंतुकों के लिए प्रसाद वितरण एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन भगवान वामन की आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे