ईद-ए-मिलादुन्नबी पर नौतनवां में निकला भव्य जुलूस, पालिका अध्यक्ष ने किया स्वागत व फल वितरण
ईद-ए-मिलादुन्नबी पर नौतनवां में निकला भव्य जुलूस, पालिका अध्यक्ष ने किया स्वागत व फल वितरण
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शुक्रवार को नौतनवां नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। लोग पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी में नारे-ए-तकबीर और इस्लामी झंडे के साथ जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने जयहिन्द चौराहे पर स्टाल लगवाकर जुलूस में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया तथा फल वितरित कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि “ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार हमें आपसी भाईचारे और अमन का पैगाम देता है। यह दिन हमें इंसानियत और सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।”
जुलूस के दौरान नगर में विशेष सफाई, जल व्यवस्था और सुरक्षा की व्यापक तैयारियां की गई थीं। नगर पालिका की टीम व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखे।
इस दौरान मुख्य रूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, अजय दूबे, प्रमोद गौतम, राहुल दूबे, राकेश जायसवाल, सुग्रीम प्रसाद, दुर्गेश कुमार, अशोक रौनियार, विशाल जायसवाल, संजय मौर्या, राजकुमार गौड़ एवं प्रमोद पाठक सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नगरवासियों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार को मनाकर आपसी एकता की मिसाल पेश की।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





