महाराजगंज: मुठभेड़ में कुख्यात गो-तस्कर सलीम गिरफ्तार, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
महाराजगंज: मुठभेड़ में कुख्यात गो-तस्कर सलीम गिरफ्तार, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: बिहार-बंगाल तक सक्रिय अन्तरजनपदीय गो-तस्कर गिरोह के शातिर अपराधी सलीम को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक चोरी की अपाची मोटरसाइकिल, अवैध .315 बोर तमंचा, कारतूस और एक मृत गोवंशीय पशु से लदी पिकअप बरामद की गई।
24/25 जुलाई की रात एक पिकअप (UP 57 BT 5842) में क्रूरतापूर्वक बांधे गए गोवंशों को बिहार ले जाया जा रहा था, वाहन खराब होने पर पुलिस ने 5 पशुओं को बरामद किया था, जिनमें से एक की मौत हो चुकी थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सेमरा मोड़ के पास घेराबंदी की, जहां सलीम ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर मे गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सलीम पर गोवध, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं।
एसओजी, स्वाट और श्यामदेउरवा थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह की संयुक्त कार्रवाई में मिली इस सफलता को पुलिस ने बड़ी उपलब्धि बताया है। गिरोह का नेटवर्क कई जनपदों में फैला है और पशुओं को तेज रफ्तार पिकअप में भरकर तस्करी की जाती थी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





