“निर्धनों का मसीहा बना नौतनवा का मैक्स सिटी हॉस्पिटल, अब तक 7 जिंदगियों को दे चुका है नया जीवन”

"निर्धनों का मसीहा बना नौतनवा का मैक्स सिटी हॉस्पिटल, अब तक 7 जिंदगियों को दे चुका है नया जीवन"

“निर्धनों का मसीहा बना नौतनवा का मैक्स सिटी हॉस्पिटल, अब तक 7 जिंदगियों को दे चुका है नया जीवन”
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क :
जहां एक ओर आधुनिक चिकित्सा सेवा की पहुंच आम आदमी के लिए कठिन होती जा रही है, वहीं महाराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे में स्थित मैक्स सिटी हॉस्पिटल निर्धन और निराश्रितों के लिए एक जीवनदायिनी आशा की किरण बनकर उभर रहा है। पिछले 10 वर्षों में यह अस्पताल 7 गंभीर रूप से पीड़ित महिलाओं की जान बचा चुका है, जिनके पास इलाज के लिए न पैसा था और न ही कोई सहारा।
हाल ही में एक ताजा मामला सामने आया बरगदही गांव, थाना सोनौली से, जहां एक अत्यंत निर्धन गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। पैसे के अभाव में किसी भी अच्छे अस्पताल में उसकी जांच नहीं हो सकी थी। जब स्थिति गंभीर हो गई, तो गांव वालों ने उसे आनन-फानन में मैक्स सिटी हॉस्पिटल पहुंचाया।
यहां के डायरेक्टर विकास दुबे ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए डॉक्टरों की एक टीम को तत्काल तैयार किया और महिला का सफल प्रसव कराया। इतना ही नहीं, अस्पताल ने न केवल नि:शुल्क इलाज, बल्कि दवा, फल, दूध और भोजन की व्यवस्था भी की। अस्पताल प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहें।
मैक्स सिटी हॉस्पिटल ने न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी यह संस्थान लगातार अहम भूमिका निभा रहा है। निर्धनों के लिए यह अस्पताल सिर्फ एक ईमारत नहीं, बल्कि जीवन की डोर थामे एक फरिश्ता बन चुका है।
स्थानीय लोगों की मानें तो मैक्स सिटी हॉस्पिटल सिर्फ इलाज नहीं करता, बल्कि इंसानियत की मिसाल भी पेश करता है। शायद यही वजह है कि क्षेत्रवासी इसे “गरीबों का एम्स” कहने लगे हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे