श्रमदान के उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, नौतनवा रामलीला प्रांगण में चला स्वच्छता अभियान

श्रमदान के उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, नौतनवा रामलीला प्रांगण में चला स्वच्छता अभियान

श्रमदान के उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, नौतनवा रामलीला प्रांगण में चला स्वच्छता अभियान

श्रमदान के उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, नौतनवा रामलीला प्रांगण में चला स्वच्छता अभियान श्रमदान के उत्सव में उमड़ा जनसैलाब, नौतनवा रामलीला प्रांगण में चला स्वच्छता अभियानआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
02 अक्टूबर तक चलने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत आज से पूरे देश में 156 घंटे तक चलने वाले श्रमदान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसी कड़ी में नौतनवा नगर पालिका ने भी अपने स्तर पर इस अभियान को जन सहभागिता का उत्सव बना दिया। “एक घंटा – एक दिन – एक साथ” थीम पर आधारित इस स्वच्छता कार्यक्रम का आगाज रामलीला प्रांगण में किया गया, जहाँ नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं SSB 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धवाई ने अपनी टीमों के साथ एक घंटे तक श्रमदान कर सफाई की।
नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि,“यह केवल एक सफाई कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन भागीदारी का उत्सव है। गाँव से लेकर शहर तक, गली से लेकर मोहल्ले तक हर नागरिक, संस्था और संगठन इस अभियान में अपनी भूमिका निभा रहा है। यह सहभागिता ही स्वच्छ भारत के सपने को साकार करेगी।”
वहीं SSB कमांडेंट श्री धवाई ने कहा,
“आज हम सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर रहे हैं, लेकिन हमें इसे अपनी दैनिक आदत बनाना होगा। जब हर नागरिक अपने घर और आसपास की सफाई की जिम्मेदारी स्वयं उठाएगा, तभी हमारा नगर स्वस्थ, स्वच्छ और सुंदर बन सकेगा।”
इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रमुख लोगों में अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, डिप्टी कमांडेंट अपूर्वा आनंद, डिप्टी कमांडेंट अमित शर्मा, सहायक कमांडेंट संचार भरत सिंह यादव, इंस्पेक्टर मणि भूषण प्रकाश, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, अशोक कुमार, संतोष श्रीवास्तव, राजन वर्मा, सत्य प्रकाश, विंध्याचल सिंह, अफरोज आलम, उमेश कुमार, गोविन्द प्रसाद, सुरेश प्रसाद, अमित कन्नौजिया, कमलेश पासवान सहित कई कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे