नगर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हम सभी की– बृजेश मणि त्रिपाठी

नगर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हम सभी की-- बृजेश मणि त्रिपाठी

नगर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हम सभी की है– बृजेश मणि त्रिपाठी
नगर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हम सभी की-- बृजेश मणि त्रिपाठीनौतनवा जलकर कार्यालय कैंपस में लगा लोक कल्याण मेला सरकारी योजनाओं पर प्रशिक्षण।
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा नगर पालिका परिषद के जलकल कम्पाउंड में गुरुवार को एक दिवसीय लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने की। इस मेले का उद्देश्य आमजन व दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा नगर के खाद्य दुकानदारों को प्रशिक्षण दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हिमांशु जयन्त व अंकित कुमार सिंह ने उपस्थित दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, पंजीकरण और सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि—
सभी दुकानदारों को अनिवार्य रूप से अपनी दुकान का पंजीकरण कराना चाहिए।
खाद्य पदार्थों को हमेशा ढककर रखें।
किसी भी खाने योग्य वस्तु को काटने के 15 मिनट के अंदर पकाएं या खा लें।
खाद्य पदार्थों को परोसते समय मास्क व दस्तानों का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
वहीं, डूडा (DUDA) विभाग के अवर अभियंता आलिम खान ने बताया कि इस समय अंगीकार योजना के तहत “स्वनिधि योजना” में ऋण पर सब्सिडी व “आवास योजना 2.0” में अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ उठाने हेतु समय से आवेदन करें।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा,
नगर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी हम सभी की है। दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। मास्क व दस्ताने पहनना और भोजन को ढककर रखना हमारी जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी सन्दीप कुमार सरोज, ADC प्रशांत गुप्ता, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, प्रमोद गौतम, राहुल दूबे, अभय कुमार, दुर्गेश कुमार, सत्य प्रकाश, गोविन्द प्रसाद, राजकुमार गौड़ सहित मुकर्रम, राहुल सविता और नगर के कई दर्जन दुकानदार उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की गई और नगर पालिका द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

 महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे