गांधी जयंती पर नौतनवा में पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण

गांधी जयंती पर नौतनवा में पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण

गांधी जयंती पर नौतनवा में पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहणगांधी जयंती पर नौतनवा में पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहणगांधी जयंती पर नौतनवा में पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण व सफाई अभियान का शुभारंभ

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर नौतनवा नगर पालिका परिषद कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण कर की गई, तत्पश्चात गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन मूल्यों व आदर्शों को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा,
“गांधी जी का विचार ‘सत्य ही ईश्वर है’ और ‘अहिंसा परमोधर्मः’ हमें यह सिखाता है कि अपने जीवन में हमेशा सत्य का साथ देना चाहिए और अहिंसा के मार्ग पर चलकर समाज में शांति व समरसता स्थापित करनी चाहिए।”
उन्होंने यह भी कहा कि देश को आज़ादी दिलाने में इन महान नायकों की भूमिका अमूल्य रही है और आज के युग में भी उनके विचार मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम के उपरांत गांधी चौक, सरदार शहीद भगत सिंह चौक, अटल चौक, कारगिल शहीद वीर सपूत पूरन बहादुर थापा तथा कारगिल शहीद वीर सपूत प्रदीप थापा के शहीद स्मारकों पर पालिका टीम ने सफाई अभियान चलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस स्वच्छता अभियान में नगर के विभिन्न वार्डों के सभासद, अधिकारीगण और कर्मचारी भी सम्मिलित हुए।
उक्त अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राकेश जायसवाल, अशोक रौनियार, संतोष श्रीवास्तव, दीपू प्रजापति, राजन वर्मा, सत्यप्रकाश, विंध्याचल सिंह, अफरोज अहमद, उमेश कुमार, आनंद कुमार, श्रवण कुमार, राजकुमार गौड़, गोविंद प्रसाद, मनोज वरुण, विकास कुमार, कमलेश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे