नगर पालिका अध्यक्ष व योगा परिवार ने छठ घाट पर सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
नगर पालिका अध्यक्ष व योगा परिवार ने छठ घाट पर सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
“स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के तहत चल रहे “एक घंटा, एक दिन, एक साथ” कार्यक्रम के अंतर्गत आज सुबह नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं योगा परिवार नौतनवा ने संयुक्त रूप से दोमुहान स्थित छठ घाट पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। सभी ने एक घंटे तक घाट की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि -यह अभियान मेरा या आपका नहीं, हम सबका है। जब तक हम सभी इसमें संयुक्त रूप से भागीदारी नहीं करेंगे, तब तक कोई भी अभियान धरातल पर साकार नहीं हो पाएगा। स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, यह जीवनशैली बननी चाहिए।”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगा परिवार के संरक्षक एवं वरिष्ठ
समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने कहा —
“हम सबको यह शपथ लेनी होगी कि न स्वयं गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। यदि कोई गंदगी करता नजर आए तो हम उसे रोकें, यही हमारी सच्ची भागीदारी और जागरूकता की पहचान होगी।”
कार्यक्रम में मदन जायसवाल, सभासद अनिल मद्धेशिया, राम नरेश यादव, ग्राम प्रधान छपवा सजय मद्धेशिया, किशोर गुप्ता, पंचम कन्नौजिया, संजय मिश्रा, ओमकार मधेशिया, रिंकल मिश्रा, सुनील जायसवाल, रामचन्द्र चौधरी, सोनू मद्धेशिया, पट्टू जायसवाल, गोविन्द प्रसाद, मजीद, मो. रफीक, कमलेश पासवान सहित योगा परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





