नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने छठ घाटों पर की पूजा-अर्चना,लोककल्याण की कामना

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने छठ घाटों पर की पूजा-अर्चना,लोककल्याण की कामना

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने छठ घाटों पर की पूजा-अर्चना,लोककल्याण की कामना नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने छठ घाटों पर की पूजा-अर्चना,लोककल्याण की कामनानौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने छठ घाटों पर की पूजा-अर्चना,लोककल्याण की कामनानौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने छठ घाटों पर की पूजा-अर्चना,लोककल्याण की कामना
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज प्रातःकाल नगर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के साथ छठ मैया की पूजा-अर्चना की।
विधायक श्री त्रिपाठी ने नौतनवा नगर स्थित प्रमुख छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की, उनकी सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इसी क्रम में वे बरगदवा स्थित महाव छठ घाट पहुंचे, जहां उन्होंने निष्ठा और आस्था के साथ छठी माता की पूजा की और उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर लोककल्याण, सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।
इस अवसर पर घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा, शुद्धता और आस्था का प्रतीक है, जो जनमानस को प्रकृति एवं सूर्य उपासना से जोड़ता है।
उन्होंने छठ पर्व पर सभी नागरिकों से सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य रुप से वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप पांडे, ब्लॉक प्रमुख नौतनवां, राकेश मद्धेशिया, बबलू तिवारी, संजय यादव, भगवानदास, पप्पू यादव, कुंदन चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नगरवासी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने छठ घाटों पर की पूजा-अर्चना,लोककल्याण की कामनानौतनवा नगर के डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज छठ घाट पर अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी के साथ पूजा अर्चना की।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे