लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर नौतनवा में पदयात्रा की तैयारी बैठक संपन्न

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर नौतनवा में पदयात्रा की तैयारी बैठक संपन्न

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर नौतनवा में पदयात्रा की तैयारी बैठक संपन्नलौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर नौतनवा में पदयात्रा की तैयारी बैठक संपन्न
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज नौतनवा कस्बे के एक गेस्ट हाउस में पदयात्रा की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नौतनवा विधायक श्री ऋषि त्रिपाठी ने की।
बैठक में नौतनवा विधानसभा संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के महाराजगंज जिला महामंत्री श्री प्रदीप सिंह ने आगामी पदयात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की विस्तार से जानकारी दी और उपस्थित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी, ताकि पदयात्रा का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सके।
विधायक रिषी त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उनकी जयंती पर आयोजित यह पदयात्रा जनजागरण का माध्यम बनेगी और समाज के हर वर्ग तक उनके आदर्शों का संदेश पहुंचाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, ग्राम प्रधान विनय मिश्रा, नवनीत त्रिपाठी, प्रदीप पांडे सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पदयात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे