नौतनवा जायसवाल सभा अतिथि भवन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

नौतनवा जायसवाल सभा अतिथि भवन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

नौतनवा जायसवाल सभा अतिथि भवन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा जायसवाल सभा अतिथि भवन का स्थापना दिवस आज बड़े ही हर्षो-उल्लास के साथ अतिथि भवन के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई।

इस अवसर पर जायसवाल सभा अतिथि भवन नौतनवा के अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल, संरक्षक नंदलाल जायसवाल, पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल, वरिष्ठ सदस्य राजाराम जायसवाल, सुधाकर जायसवाल, व्यापारी नेता संतोष जायसवाल, युवा नेता रिंकू जायसवाल, विनय जायसवाल, इंजीनियर रमेश चंद्र जायसवाल तथा मनोज जायसवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथि भवन के पदाधिकारियों द्वारा संपूर्ण वर्ष का लेखा-जोखा समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही, समाज को और अधिक संगठित करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाने की भी घोषणा की गई।
स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में समाज के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सज्जनों ने एक साथ बैठकर प्रसाद स्वरूप भोजन एवं जलपान ग्रहण किया और संगठन की एकता एवं प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ, जहां समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
*महाराजगंज उत्तर प्रदेश,*

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे