नौतनवा के बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गुरुनानक जयंती
नौतनवा के बचपन स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गुरुनानक जयंती,बच्चों ने सीखी सेवा और समानता की सीख।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
बचपन स्कूल, नौतनवा में आज बड़े हर्षोल्लास के साथ गुरुनानक जयंती का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को सिख धर्म, गुरुद्वारा, लंगर और सेवा जैसे शब्दों का अर्थ समझाया गया। बच्चों को बताया गया कि आज के दिन हम सिख धर्म के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी का जन्मदिन मनाते हैं, जिसे गुरपुरब भी कहा जाता है।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को गुरु नानक देव जी के उपदेशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, समानता, सेवा और समर्पण का संदेश दिया और इन मूल्यों को जीवन में अपनाने का आग्रह किया।
बच्चों ने विद्यालय परिसर में गुरु नानक देव जी की तस्वीर के सामने प्रार्थना की और गुरुद्वारे में बैठने तथा सिर ढकने के सही तरीके को भी सीखा। पूरे विद्यालय परिवार ने सिर ढककर श्रद्धापूर्वक “वाहेगुरु, वाहेगुरु” का जाप किया, जिससे वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक हो उठा।
विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने सभी को गुरपुरब की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि “सबसे बड़ी सेवा मानव सेवा होती है। हमें हमेशा समानता और आदर की भावना रखनी चाहिए और समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के भीतर अच्छे संस्कार और मानवीय गुण विकसित होते हैं।
कार्यक्रम में बच्चों — रियान, आरुहि, अद्रीका, अनाया, ऐशनी, विनायक, अनन्या, सूर्यांश, मृदुल, देवांश, सानवी, सिया, आयुष, अथर्व, आरव, अविका, हर्ष, रुद्रांश आदि — ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिक्षकों में तेजस्वी, वैष्णवी, मोनिका, प्रियंका, ईशा, अंजली, प्रीती, अंशिका, इशिता, श्रद्धा और रिंकल उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन सभी के सामूहिक भजन और आशीर्वचन के साथ हुआ।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





